फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी रंजिश में रास्ते में घेरकर पीटा, चार नामजद

Mon, 07 Apr 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी रंजिश में शनिवार शाम को कोतवाली क्षेत्र के खीरीघाट भटोलवा में मारपीट हुई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। मोहल्ले के बृजमोहन ने तहरीर दी कि शनिवार शाम को वह गांव के राजू व आशीष के साथ जा रहा था। डॉ. रमेश चंद्रा हास्पिटल के पास विपक्षी रोककर गाली देने लगे। मना किया तो मारने पीटने लगे। कुछ लोगों ने बीच बचाव किया। जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल तोड़ दी। कोतवाल राना डीपी सिंह ने बताया कि जनार्दन, निहाल, नीरज और शिब्बू निवासी खीरीघाट भटोलवा थाना कोतवाली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

दुकान में घुसकर मारपीट, केस दर्ज

बस्ती। नगर पुलिस ने कोठवाभरतपुर में दुकान पर चढ़कर मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। गांव के मो. आरिफ का आरोप है कि उनकी दुकान में विपक्षी घुस आए और अकारण अपशब्द कहते हुए मारापीटा। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के अब्दुल अहद, शहजाद अली, सुहेल व अब्दुल्लाह के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
खेत का मेड़ गिराने के विवाद में पीटा
बस्ती। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के जियनापुर में खेत की मेड़ गिराने के विवाद में मारपीट हो गई। गांव के गिरजेश वर्मा का आरोप है कि चार अप्रैल को उनके खेत के मेड़ को गिरा दिया। मना करने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के शैलेंद्र सिंह, दुर्गा सिंह, सौरभ सिंह व राहुल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

गाड़ी में टक्कर मारी, विरोध पर पीटा
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। संतकबीरनगर के दुधारा थाना के भंगुरा निवासी शफीकुर्रहमान ने तहरीर दी कि उनकी गाड़ी को चालक ने सिहारी के पास लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी। इस बारे जब पूछा तो उसने दो साथियों के साथ मिलकर मारापीटा। पुलिस ने संतकबीरनगर के दुधारा थाने के भंगुरा निवासी शिव कुमार व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
ढाई महीने से बालक लापता, गुमशुदगी दर्ज
बभनान। गौर थाना के बभनान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 पटेल नगर निवासी 11 वर्षीय राजकुमार पुत्र श्यामू 26 जनवरी से घर से लापता है। घरवालों ने खोज बीन की लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला। पिता श्यामू ने गौर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चे की खोज बीन के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें