फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ना सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण, किसानों की शिकायतों पर उप गन्ना आयुक्त सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। उप गन्ना आयुक्त गोरखपुर व सहकारी गन्ना विकास समिति विक्रमजोत के चेयरमैन सिद्धांत कुमार सिंह ने क्षेत्र में चल रहे गन्ना सर्वे कार्य का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिम्मेदारों को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सर्वे कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी गन्ना किसान के साथ अन्याय या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गन्ना किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्राम भिरवा के किसान राकेश वर्मा और बुद्धिराम ने शिकायत करते हुए बताया कि पूर्व के वर्षों में बभनान चीनी मिल द्वारा उनकी गन्ना पर्चियों की डाउनग्रेडिंग किए जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ना तौल के समय प्रति ट्रॉली 30 से 50 किलोग्राम तक वजन कम दर्ज किया जाता है। साथ ही सीजन समाप्ति के समय क्रय केंद्र पर फ्री पर्ची होने के बावजूद अर्ली प्रजाति के गन्ने को सामान्य अथवा रिजेक्ट श्रेणी में तौलने की शिकायत भी सामने आई। उप गन्ना आयुक्त ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं चीनी मिल प्रबंधन को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गन्ना सर्वे, तौल एवं आपूर्ति की संपूर्ण प्रक्रिया किसान हितैषी और पारदर्शी होनी चाहिए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। चेयरमैन ने कहा कि किसानों की हर शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें