भानपुर। गांवों में बने अन्नपूर्णा भवन से ही राशन वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए एसडीएम प्रमोद कुमार ने कोटेदारों को निर्देशित किया है। उन्होंने गांव में अन्नपूर्णा भवन बनने के बाद भी वहां से राशन वितरण न करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कोटेदारों से शीघ्र ही अन्नपूर्णा भवनों पर आवश्यक सूचनाओं को प्रदर्शित कराने के लिए साइन बोर्ड, रेट बोर्ड और स्टाॅक बोर्ड लगवाने व टोल फ्री नंबर आदि की वॉल पेंटिग कराने को भी कहा है। उन्होंने इसमे लापरवाही बरतने वाले कोटेदार के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। संवाद