फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 तक रुलाएगी गर्मी 

Sun, 05 Jun 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना में सबसे अधिक 41.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। मौसम के जानकारों का कहना है कि 12 जून तक गर्मी खूब रुलाएगी। एनआईसी के मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 12 जून तक तापमान का बढ़ना जारी रहेगा। इस बीच भीषण गर्मी की संभावना है। 13 जून से 17 जून के बीच तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। 18 जून को बारिश नहीं होगी। इस दिन हल्की धूप निकलने की जानकारी दी गई है। 19 को दिनभर बदली छाई रहेगी, मगर बारिश नहीं होगी। 
विज्ञापन


इसी तरह 20 और 21 जून को तेज बारिश होगी। 22 व 23 को हल्की बारिश होने की जानकारी दी गई। 24 से लेकर 26 तक बदली छाई रहेगी। 27 और 28 जून को तेज बारिश की संभावना है। ग्रीष्मावकाश केे बाद झमाझम बारिश के बीच स्कूल खुलेंगे। पहली और दो जुलाई को तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से यह भी बताया गया है कि इस बार बारिश जमकर होगी। किसानों को इससे काफी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें