फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयलर पूजन के साथ मुंडेरवा, बलरामपुर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्वॉयलर पूजन के साथ मुंडेरवा, बलरामपुर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा/बभनान। ब्वॉयलर पूजन के साथ ही मुंडेरवा और बभनान स्थित बलरामपुर चीनी मिल के नए पेराई सत्र का शुभारंभ सोमवार को हो गया। दोनों मिलों में क्रमश: 20 के बाद व 23 नवंबर से पेराई की जाएगी।
मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, पूजन के चीनी मिल के ब्वॉयलर में सोमवार दोपहर एक बजे प्रधान प्रबंधक ब्रजेंद्र द्विवेदी ने ब्वॉयलर में आग डाली। उन्होंने बताया कि पूजन के साथ ही नए सत्र की शुरुआत हो गई है। हालांकि गन्ने की पेराई 20 नवंबर के बाद ही शुरू होगी। शासन से प्राप्त निर्देश के अनुसार, इस बार किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजकर गन्ना आपूर्ति की सूचना दी जाएगी। सप्लाई टिकट भेजने की प्रथा समाप्त कर दी गई है। इससे पूर्व पं. प्रदीप पांडेय ने पूजन कराया और यजमान के तौर पर मुख्य अभियंता वीके सिंह ने पूजन किया। मौके पर पूर्व जीएम आरपी सिंह, रवि प्रभाकर, आरके सेंगर, केपी सिंह, कुलदीप द्विवेदी, सुरेश सिंह चौहान, अरविंद श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, विनोद सिंह, दुर्गा चौधरी, सदीप आर्य, विशाल सिंह, धीरेंद्र प्रजापति, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे में स्थित बलरामपुर चीनी मिल परिसर में आचार्य मनोज कौशिक ने पूजन कराया। वरिष्ठ श्रम अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि मुहूर्त के अनुसार ब्वॉयलर पूजन हुआ। मिल में गन्ना पेराई सत्र 23 से शुरू हो रहा है। 21 को अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा। इस पेराई सत्र में एक करोड़ 11 लाख क्विंटल गन्ने खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक डॉ. अजय कुमार द्विवेदी, गन्ना महाप्रबंधक पीके चतुर्वेदी, अवधेश मिश्रा, आरआर सिंह, शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें