ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जगह-जगह सीसीटीवी लगवाने का दावा करने वाली पुलिस का सारा दारोमदार फुटेज पर टिका हुआ है। चौराहे के आसपास कई जगह कैमरे लगवाए गए हैं। पुलिस उनके फुटेज खंगालने में जुटी है। माना जा रहा है कि बदमाशों के आने और जाने की तस्वीर आसपास के किसी न किसी कैमरे में जरूर आ गई होगी।
स्पष्ट नहीं है बदमाशों का हुलिया
अधिवक्ता के घर में लूटपाट करने वाले बदमाशों का हुलिया स्पष्ट न होने के कारण पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। हमले से आहत व घायल नूतन वर्मा भी स्पष्ट तौर नहीं बता पा रही हैं कि बदमाश की शक्ल-सूरत कैसी थी।आसपास के लोगों की भी नजर नहीं पड़ी, इसलिए कोई कुछ नहीं बता पा रहा है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में युवती की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली, जांच में जुटी पुलिस
शहर में दिन दहाड़े हुईं कुछ घटनाएं
- 06 दिसंबर 2019 काे मालवीय रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक में शुक्रवार दोपहर एक बजे चार बदमाशों ने तमंचे से लोगों को आतंकित कर डेढ़ मिनट के अंदर करीब 38 लाख रुपये लूट लिए थे। इसमें 30 लाख रुपये बैंक के थे, जबकि वहां मौजूद कई ग्राहकों से आठ लाख रुपये लूटे गए थे। दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे चार बदमाशों में से दो हेलमेट लगाए पहले बैंक के अंदर गए। तमंचा निकालकर उन्होंने ग्राहकों से भरी बैंक की लॉबी में सबको लाइन में खड़ा कर हाथ ऊपर करा दिए। बैंक स्टाफ को एक केबिन में ले जाकर बंद कर दिया। इसी दौरान चेहरे पर कपड़ा बांधे दो अन्य बदमाश भी वहां पहुंच गए। चारों ने मिलकर डेढ़ मिनट तक काउंटर में रखा कैश और कई ग्राहकों के पास मौजूद रकम लूट ली।
- 26 सितंबर 2016 को कोतवाली थानान्तर्गत मड़वानगर में सोमवार को दिन-दहाड़े चोरों ने घंटे भर के भीतर पूरा घर खंगाल डाला था। कोतवाली महरीखावां के रहने वाले सुरेश उस समय अपनी पत्नी मनोरमा व एक बेटी के साथ मड़वानगर में रहते थे। सुबह बिटिया स्कूल चली और करीब दस बजे अपने काम पर चले निकल गए। करीब एक बजे उनकेे पत्नी रोज की तरह सिलाई सीखकर वापस लौटी तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा देखा। करीब छह लाख रुपए के जेवर व 35 हजार नकदी चोर उठा ले गए।
- 12 अक्तूबर 2016 को बेलवाड़ाडी मुहल्ले में दिन में बालजी श्रीवास्तव के घर में जेवरात व नगदी का सामान चोरी हो गया था। एक मोटर्स कंपनी में काम करने वाले श्रीवास्तव घर में ताला लगाकर पत्नी व बच्चों को लेने सुबह ट्रेन से गोंडा चले गए थे। करीब पांच बजे शाम को वापस आए तो देखा दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर देखा लाकर में रखा कीमती जेवरात व बीस हजार नगदी गायब थी।
- 04 फरवरी 2021 को कोतवाली क्षेत्र कटरा में बृहस्पतिवार दोपहर टप्पेबाजों ने पलक झपकते ही कानपुर के हार्डवेयर व्यवसायी की कार में रखे पांच लाख रुपये उड़ा दिया था। कटरा पानी की टंकी से बमुश्किल 50 मीटर दूर कार खड़ी करके सामने की दुकान पर बकाया लेने लगे। तभी एक युवक आकर उनको बताया कि उनकी कार से मोबिल गिर रहा है। हड़बड़ी में व्यापारी बोनट खोलकर लीकेज चेक करने लगे। उसी दौरान उचक्के आगे की सीट पर रखा बैग लेकर चंपत हो गए थे।