फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिना चीरा लगाए कान के पर्दे की हुई सफल सर्जरी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में ऑपरेशन करने के बाद चिकित्सकों की टीम स्रोत विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बस्ती। कान के पर्दे में हुए छेद की समस्या से जूझ रही बालिका का जिला अस्पताल में मंगलवार को सफल ऑपरेशन हुआ। माइक्रो सर्जरी के सहारे चिकित्सकों की टीम ने उसके कान के पर्दे में हुए छेद को बंद किया। चिकित्सकों का कहना है कि ऑपरेशन सफल रहा। जल्द ही बालिका को आराम मिल जाएगा।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, गौर ब्लॉक के घुरहुपुर निवासी महिमा (16) को सुनने में समस्या हो रही थी। इसके अलावा अन्य समस्या भी हो रही थी। उसने जिला अस्पताल में ईएनटी विभाग में दिखाया तो उसे बताया गया कि उसके कान के पर्दे में छेद है। इसे बंद किए बिना उसे राहत नहीं होगी। चिकित्सकों ने उसे ऑपरेशन की सलाह दी। मंगलवार को ईएनटी सर्जन डॉ. एके मल्ल, डॉ. एसएस कन्नौजिया, ओटी असिस्टेंट आदित्य उपाध्याय, अंकिता सिंह, पूजा, सूरज की टीम ने कान की सर्जरी की।
चिकित्सकों ने बताया कि कान के पर्दे में हुए छेद को ठीक करने के लिए एक सूक्ष्य शल्य चिकित्सा की मदद से उसे ठीक किया गया। इस विधि में बिना कोई बाहरी चीरा लगाए, सीधे कान के रास्ते एंडोस्कोप या माइक्रोस्कोप का उपयोग करते हुए ग्राफ्टिंग करके पर्दे के छेद को बंद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें