फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्वदेशी गाय पालने पर मिलेगी सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत स्वदेशी गाय पालने वाले पशुपालकों को सरकार एक यूनिट पर 80 हजार रुपये अनुदान देगी। जिले में पशुपालकों को लाभ देने का लक्ष्य जारी कर दिया गया है, जिससे दुग्ध उत्पादन और गोवंश संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत स्व-देशी गाय पालने वाले पशुपालकों के लिए सब्सिडी की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना के तहत जिले को 28 यूनिट की स्थापना के लिए लक्ष्य मिला है। उप दुग्धशाला विकास अधिकारी आईपी सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य जनपद में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना और स्वदेशी गोवंश का संवर्धन करना है। इसके तहत लाभार्थी दो दुधारू गोवंश (गायों) की एक इकाई स्थापित कर सकेंगे, इसके लिए 80 हजार रुपये अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें