फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किसानों को ड्रोन, फार्म मशीनरी बैंक और कृषि उपकरणों पर छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों और रक्षा उपकरणों पर अनुदान के लिए 16 जुलाई से 31 जुलाई तक ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। किसानों का चयन ई-लॉटरी से होगा, जिसमें विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों पर सब्सिडी मिलेगी। ड्रोन से लेकर फार्म मशीनरी बैंक तक पर छूट के तहत किसान खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए आनलाइन बुकिंग की जा सकती है। इसकी प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई रात 12 बजे तक चलेगी। किसानों को निर्धारित अवधि में विभागीय पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा। लाभार्थियों का चयन ई लाटरी से होगा।
उन्होंने बताया कि सब मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के अंतर्गत कस्टम हायरिंग सेंटर (परियोजना लागत 10 लाख), फार्म मशीनरी बैंक (परियोजना लागत 10 लाख), किसान ड्रोन एवं अन्य एकल कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित एकल कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर (परियोजना लागत 30 लाख) तथा एग्रीगेटर (परियोजना लागत 100 लाख) की स्थापना पर भी अनुदान का प्रावधान है।
विज्ञापन

त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बैच ड्रायर, पापिंग मशीन एवं मक्का शेलर, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत मिलेट प्लांटर, विभिन्न परिस्थितिकीय संसाधनों द्वारा कीट रोग नियंत्रण योजना के तहत अंतर्गत मानव चालित एवं पावर चालित स्प्रेयर तथा बखारी, फसल विविधीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि यंत्र तथा दलहन मिशन योजना के अंतर्गत दाल मिल पर भी अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें