फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिर्फ प्लेटलेट्स कम होने का मतलब डेेंगू नहीं

Mon, 30 Oct 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर बोले- बुखार के दौरान दवा के ओवरडोज से भी गिरने लगता है प्लेटलेट्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डेंगू या मौसमी बुखार के दौरान इंसान के शरीर में प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगता है। प्लेटलेट्स तभी चढ़ाने की जरूरत होती है, जब बुखार के साथ ही शरीर पर काले चकत्ते, नाक से खून आना, खुजली जैसे लक्षण सामने आ रहे हों। यदि इस तरह के लक्षण नहीं हैं तो दस हजार से भी कम होने पर भी प्लेटलेट्स चढ़ाने की आवश्यकता नहीं होती है। आरएल, एनएस, मल्टी विटामिन इंजेक्शन, नारियल पानी और गन्ने का रस शरीर में पानी की मात्रा कम नहीं होने देती है।
अस्पताल में एक महीने के अंदर 50 संदिग्ध डेंगू के मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें से 10 हजार से कम प्लेटलेट्स काउंट वाले कई मरीजों को फ्लूड मैनेजमेंट के जरिये ठीक कर घर भेजा जा चुका है। ओपेक चिकित्सालय कैली के चिकित्सक डॉ. रजत पांडेय का कहना है कि डेंगू के लक्षण आने बाद ही मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाने की आवश्यकता होती है। बुखार आने पर अक्सर लोग मेडिकल स्टोर से दवा पूछकर खाने लगते हैं। कभी-कभी दवा की डोज अधिक होने के कारण भी प्लेटलेट्स गिरने लगता है, इसलिए बुखार आने या फिर शरीर में दर्द होने पर बिना चिकित्सक की सलाह के दवा नहीं लेनी चाहिए।
विज्ञापन

...


केस एक

पुरानी बस्ती के 35 वर्षीय राजकुमार को तेज बुखार के चलते मेडिकल कॉलेज में लाया गया था। उनका प्लेटलेट्स काउंट 18 हजार पाया हो गया था। डेंगू के लक्षण न होने पर उन्हें प्लेटलेट्स नहीं चढ़ाया गया। फ्लूड मैनेजमेंट से वह महज पांच दिन के अंदर ही स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

...


केस दो
आवास विकास कॉलोनी की 60 वर्षीय सुशीला भी भर्ती हुई थीं। इस दौरान इनका प्लेटलेट्स काउंट 10000 था। फ्लड मैनेजमेंट (पानी का संतुलन) से बिना प्लेटलेट्स चढ़ाए एक सप्ताह में ही इनका प्लेटलेट्स काउंट एक लाख 68 हजार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें