फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एआई अवेयरनेस प्रोग्राम से दक्ष होंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक विद्यालयों में अब ऑनलाइन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) अवेरनेस कार्यक्रम का संचालन होगा। यह कार्यक्रम महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर और महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर द्वारा टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सहयोग से होगा। इसके सफल आयोजन व रजिस्ट्रेशन के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर नोडल तैनात कर दिया गया है। जो अधिक से अधिक छात्रों का पंजीकरण कराएंगे।
विज्ञापन

जनपद के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू होना है। इसमें कक्षा 11 और 12 के छात्रों को इंटेलीजेंस अवेयरनेस प्रोग्राम से दक्ष किया जाएगा। यह आयोजन महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर द्वारा टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) एवं महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के सहयोग से ऑनलाइन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) अवेरनेस कार्यक्रम 15 अप्रैल से शुरू होगा।
इसके साथ ही कक्षा 10 की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों एवं कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्रा का अधिक से अधिक पंजीकरण नौ अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण कराना जाना है। डीआईओएस कार्यालय ने इसके सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुशवाहा को नोडल बनाया है। इसके साथ ही हर ब्लॉक में नोडल तैनात किया है।
विज्ञापन

डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि आनलाइन कोर्स 15 अप्रैल से शुरू होगा। उससे पहले छात्र छात्राओं का पंजीकरण कराया जाएगा। नोडल तैनात कर उनको जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें