फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जन आरोग्य मेले में त्वचा और वायरल संक्रमण के मरीजों की लगी रही कतार

विज्ञापन
पीएचसी बरदहिया में बच्चे की जांच करती चिकित्सक डॉ. इंद्रावती कुमारी स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 39 पीएचसी/सीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मौसम जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों को उपचार के साथ ही बचाव की भी सलाह दी। एलोपैथ चिकित्सकों की कमी दिखी। मेला में आयुष डॉक्टर जांच कर दवाएं देते दिखे। विभाग के अनुसार, मेला में 1684 मरीजों की जांच हुई।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी में नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने मरीजों की जांच कर दवाएं दी। यहां 47 मरीजों को परामर्श दिया गया। सीबीसी जांच की सुविधा भी दी गई। कीर्ति सिंह, अरुण कुमार ने सहयोग किया। पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने 51 मरीजों को परामर्श दिया। गर्भवती व बच्चों की सीबीसी जांच कराई गई। घुटना दर्द, त्वचा, पेट व वायरल बुखार के रोगी अधिक रहे। स्टाफ नर्स पूनम यादव ने सहयोग किया। कलवारी संवाद के अनुसार, बहादुरपुर में 27 मरीजों का इलाज किया गया।
डाॅ. नीरज यादव ने बताया की मेला में बुखार, हड्डी दर्द, खुजलाहट, उल्टी, आंख में दर्द सहित मौसम संबंधित बीमारियों के मरीज आए। फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह ने दवाएं बांटी। एलटी राजेश कुमार, स्टाफ नर्स शशि चौधरी, वार्ड ब्वॉय हेमंत, रमजान अली ने सहयोग किया। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, सीएचसी मुंडेरवा में 19 मरीज आए। डॉ. अंकुर शुक्ल ने बताया कि मौसम में आए बदलाव का असर दिखा। त्वचा, एलर्जी के मरीज अधिक रहे। फार्मासिस्ट अखिलेश श्रीवास्तव ने दवाएं दी।
विज्ञापन

स्टाफ नर्स अंबिका गौड़, ओपी यादव, देवेंद्र कुमार, विनोद चौधरी, राजेश यादव ने सहयोग किया। पीएचसी ओड़वारा में डाॅ. अभिषेक ने 17 मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी ने दवाएं दी। ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें