फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छात्र- छात्राओं ने बिखेरा लोक संस्कृति का जलवा

Tue, 07 Nov 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
Page No : 11आरसीसी महाविद्यालय में संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम में छा
विज्ञापन
आरसीसी महाविद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में आरसीसी महाविद्यालय परिसर में दो दिवसीय सांस्कृतिक लोक उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, निदेशक शैलेश चौधरी, ईओ संजय राव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को सहेजने में सभी लोगों को आगे आना चाहिए। इसके बाद गोपी ग्रामीण विकास संस्थान के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शिखा मेमोरियल की राशि श्रीवास्तव, इशिता, सलोनी सागर, वेद प्रकाश पांडेय द्वारा देवी गीत, चैती, कजरी, बसंत गीत, होली गीत सुनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पं ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान से रण विजय चतुर्वेदी, आदर्श मिश्रा, सृष्टि वर्मा, नव्या यादव ने सावन की फुहार, कजरी गीत आदि को स्वर देकर उपस्थिति लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। आरसीसी महाविद्यालय की छात्रा शिवांगी ने नृत्य प्रस्तुत किया। आयोजक संस्था के अध्यक्ष आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, मुन्ना मिश्र, नीरज, नूर मोहम्मद ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन मयंक मणि त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर निरंजन लाल, रवि प्रकाश चौधरी, राजकुमार पटेल, प्रतिभा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें