स्टेडियम में शुरू हुई जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता
3000 मीटर दौड़ में सावित्री व विशाल ने दर्ज की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद के प्रतिनिधि जगदीश शुक्ल ने किया। पहले दिन एथलेटिक्स, ऊंचीकूद, ट्रिपल जंप, गोला फेंक, हैंडबाल, कबड्डी व वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। 200 दौड़ बालक वर्ग में शिवम यादव और बालिका वर्ग में संजना चौधरी ने बाजी मारी।
400 मीटर में अंकित यादव, 3000 मीटर दौड़ में विशाल प्रथम, ऊंची कूद में दुर्गेश प्रथम, ट्रिपल जंप में मो. इमरान प्रथम और गोला फेंक में परवीन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में ज्योति गुप्ता, 3000 मीटर दौड़ में सावित्री प्रथम, ऊंचीकूद में मान्या प्रथम, ट्रिपल जंप में अस्मिता और गोला फेंक में शिवानी प्रथम स्थान पर रहीं। हैंडबाल का मैच स्टेडियम ए और किसान इंटर काॅलेज के बीच खेला गया। स्टेडियम ए ने जीत हासिल की। दूसरा मैच जीआईसी और गनेशपुर इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें गनेशपुर की टीम विजयी रही।
तीसरा मैच सेंट जेवियर्स व ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के बीच हुआ, जिसमें सेंट जेवियर्स ने जीत दर्ज किया। चौथा मैच आर्य कन्या स्कूल व बेगम खैर के बीच खेला गया। इसमें बेगम खैर की टीम ने जीत दर्ज किया। कबड्डी का पहचा मैच वीआरएस एकेडमी व वाल्टरगंज के बीच खेला गया। जिसमें वीएस एकेडमी की जीत हुई। दूसरा मैच ब्लैक पेंथर व स्टेडियम के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम की टीम जीती। वॉलीबाल का पहला मैच किसान इंटर कालेज व स्टेडियम की टीम के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम टीम ने जीत दर्ज किया। दूसरा मैच सनराइज इंटर कॉलेज व 11 स्टार के बीच खेला गया, इसमें सनराइज की टीम विजयी रही। तीसरा मैच स्टेडियम बी व स्टेडियम हैंडबॉल क्लब के बीच खेला गया।
जिसमें स्टेडियम बी की टीम विजयी रमी। चौथा मैच सदर वालीबॉल क्लब व भरतपुर के बीच खेला गया। जिसमें भरतपुर विजयी रहा। मौके पर प्रभारी क्रीड़ाधिकारी प्रमोद जायसवाल, हैंडबाल प्रशिक्षक विकास सोनकर, एथलेटिक्स के मंजीत सरताज, हॉकी की स्मिता गुप्ता, राधना आदि मौजूद रहीं।