फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इटवा कुनगाई विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 06 Apr 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। क्षेत्र के श्री राम कृष्ण सरस्वती शिशु मंदिर मां केशमती पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटवा कुनगाई के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह रहे।
विज्ञापन

छात्राओं ने सरस्वती वंदना के बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुस्कान, मोनिका, काव्या, अंशिका, गरिमा, चांदनी, मनीषा, अंकिता और निहारिका की प्रस्तुति सराही गई। छात्रों ने काव्यावली और देशभक्ति गीत के साथ ही हास्य नाटक का मंचन किया। दीपक, श्याम मणि अनुराग,आयुष, उत्कर्ष और सुमित की प्रस्तुति के बीच तालियों की गड़गड़ाहट होती रही। विद्यालय के प्रबंधक सर्वेश कुमार मिश्र ने उपस्थित लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर राम सिंगार ओझा, योगेंद्र सिंह, सोनू पांडेय, अमन शुक्ल, विनय सिंह भारद्वाज, मनोज कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें