फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्यार्थी गणित से घबराएं नहीं इससे बढ़ाएं अपने नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बोर्ड परीक्षा की तैयारी में परीक्षार्थी जुट गए हैं। सर्वाधिक अंक हासिल करने के लिए विद्यार्थी अपने गुरुजनों से टिप्स भी ले रहे हैं। विद्यार्थी किताबों से पढ़ाई और साथ में इंटरनेट का भी सहारा ले रहे हैं। गणित विषय के शिक्षक विद्यार्थियों को घबराने के बजाय सूत्रों को अच्छी तरह समझा रहे हैं।
विज्ञापन

गणित के शिक्षक हेमंत त्रिपाठी ने बताया कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में गणित विषय को लेकर छात्रों में सबसे ज्यादा घबराहट देखने को मिलती है। विद्यार्थी सूत्रों, लंबे सवाल और समय की कमी के चलते बड़ी संख्या में छात्र इस विषय को कठिन मानते हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय से घबराएं नहीं, गणित मार्क्स बढ़ाने वाला विषय है। इसमें अहम टॉपिक पर फोकस करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा नजदीक आते ही गणित विषय को लेकर छात्रों में तनाव बढ़ जाता है, लेकिन अभ्यास से इस विषय में अच्छे नंबर पाए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि वास्तविक संख्याएं, बहुपद और दो चर वाले समीकरण जैसे अध्याय आधार मजबूत करते हैं। द्विघात समीकरण और समांतर श्रेणी से सीधे और अंक दिलाने वाले प्रश्न पूछे जाते हैं। इसी तरह त्रिभुज, निर्देशांक ज्यामिति और वृत्त से प्रमेय आधारित सवाल हर वर्ष परीक्षा में शामिल रहते हैं। उन्होंने बताया कि ज्यामिति खंड में रचनाएं ऐसा अध्याय हैं, जिससे लगभग तय अंक मिलते हैं, बशर्ते विधि सही हो। क्षेत्रफल व आयतन से सूत्र आधारित प्रश्न आते हैं, जिन्हें अभ्यास से आसानी से हल किया जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं, त्रिकोणमिति में ऊंचाई दूरी से जुड़े सवाल महत्वपूर्ण माने जाते हैं। परीक्षा के अंत में आने वाले सांख्यिकी अध्याय सबसे सरल और स्कोरिंग माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र गणित से डरने के बजाय योजनाबद्ध ढंग से महत्वपूर्ण टॉपिक पर फोकस करें। यदि छात्र नियमित अभ्यास बनाए रखें तो गणित परीक्षा में अच्छे अंक लाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें