फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोचिंग से लौट रहे छात्रों को पीटा

Wed, 20 Aug 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के घोड़ा रेहार उर्फ गायघाट (रजया) में कोचिंग जा रहे छात्रों से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मीडिया सेल के मुताबिक, वहां के रामकेश ने तहरीर दी है कि 16 अगस्त को उनका बेटा अजय (19) व उसका साथी अनिरुद्ध कोचिंग से लौट रहा था।
विज्ञापन

गांव के बाहर जयप्रकाश चौधरी का सात वर्षीय बेटा खेत के पास खड़ा था। मेरे बेटे ने उसे रास्ते में से हटने के लिए कहा तो कहासुनी हो लगी। आरोप है कि इसी बात को लेकर गांव के विपक्षियों ने उनके बेटे अजय व उसके साथी अनिरुद्ध की साइकिल को जबरन रोक लिया और अपशब्द कहते हुए मारापीटा।
दोनों जान बचाकर घर की तरफ भागे तो गांव के अनिल उर्फ पप्पू ने उन्हें पकड़ लिया। मारने के लिए ललकारा व दोनों को जातिसूचक शब्द कहते हुए मारापीटा। बेटे के साथी के हाथ में दांत से काट लिया। दोनों को जानमाल की धमकी देते हुए बेटे का लैपटॉप तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के जयप्रकाश चौधरी, अनिल कुमार शर्मा उर्फ पप्पू समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें