फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र रैली की तैयारियों को लेकर बैठक

Thu, 13 Oct 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
अखिला भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ की हुई बैठक।
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र हुंकार रैली की तैयारियों को लेकर बैठक की। जिसमें प्रांत संगठन मंत्री कमलनयन शामिल हुए। तैयारी बैठक में  बोलते हुए कमलनयन ने कहा विभिन्न मुद्दों को लेकर अभाविप  कैंपस में जाकर छात्रों को जागरूक बनाए। इस बैठक में जिला रैली संयोजक  उत्कर्ष शुक्ला को बनाया गया। चार तहसीलों के रैली संयोजक घोषित हुए  जिसमे अर्जित गुप्ता को सदर तहसील सौपा गया, रुधौली में ज्ञानेंद्र मिश्र,  भानपुर में रूपक शर्मा एवं हरैया में अमित ओझा को रैली संयोजक बनाया गया और  ब्लॉक स्तर पर  बस्ती सदर की जिम्मेदारी शिवा सिंह  को, साऊ घाट की विशाल  साहनी को, दुबौलिया  की विशाल गुप्ता को, बनकटी की आशुतोष चौधरी को,  रुधौली की रविंद्र सिंह को, हर्रैया की शिवम तिवारी को, परशुरामपुर की  हिमांशु सिंह को, बहादुरपुर की विनोद पांडे को, कप्तानगंज की दीपक दुबे को  ब्लॉक संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत सह  मंत्री भूपेंद्र सिंह राणा ने कहा कि छात्र आंदोलनों में बस्ती की  सहभागिता सदैव प्रथम पंक्ति में रही है, बस्ती के छात्र  23 नवंबर को पहुंच  करके अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। वही उत्कर्ष शुक्ला ने कहा  पूरे जिले  के छात्रों को ताकत का अहसास कराया जाएगा। बैठक में जिला सह संयोजक अर्जित  गुप्ता, छात्र नेता कबीर तिवारी, कुलदीप सिंह, सुनील सिंह, अभिषेक गुप्ता,  विशाल गुप्ता, सोमनाथ सिंह, नगर छात्रा प्रमुख कुसुम शुक्ला, शशिकांत  उपाध्याय, विकास सिंह, अभिषेक पाठक, राजमंगल सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा, काजल  शुक्ला, साक्षी दुबे, हर्षिता सिंह, रत्नेश त्रिपाठी, कामरान हाशमी, दीपक  पाल, बाल मुकुंद शुक्ला, अजय प्रताप मिश्र, आदित्य यादव, सोनू पांडे,अमित  कुमार निराला, शिवम पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें