फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीसीटीवी कीे निगरानी में छात्र छात्राओं ने दी अंग्रेजी की परीक्षा

Sun, 16 Feb 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा शनिवार को जनपद के 10 केंद्रों पर हुई।
परीक्षार्थियों के मुताबिक कुछ प्रश्नों ने उलझाया, मगर अधिकतर आसान रहे। परीक्षा में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 8600 रही। पहले दिन 4,248 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 50 गैरहाजिर रहे।
सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक कड़ी चौकसी के साथ 10 केंद्रों परी सीबीएसई की परीक्षा शुरू हुई। विद्यालय के गेट पर पहले परीक्षार्थियों की जांच की गई। इसके बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने दिया गया। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षार्थियों ने 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती विद्यामंदिर रामबाग, केंद्रीय विद्यालय, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल, लिटिल फ्लावर मधुपुरम, श्रीराम पब्लिक स्कूल, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, ओमनी इंटरनेशलन स्कूल, डीसीएमएस स्कूल व जागरण पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा की व्यवस्था रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें