फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिवरात्रि पर प्रयागराज जाएंगी 50 रोडवेज बसें

Sun, 16 Feb 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज 20 बसें रवाना की गईं, लौट कर आईं 15
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। माघ पूर्णिमा के बाद शिवरात्रि पर प्रयागराज भेजे जाने वालीं बसों की तैयारी में परिवहन निगम जुट गया है। निगम के मुताबिक शिवरात्रि पर प्रयागराज के लिए 50 बसें भेजी जाएंगी। हालांकि, अब भी प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं का क्रम जारी है। शनिवार को 20 बसें प्रयागराज रवाना की गईं, जबकि 15 बस प्रयागराज से लौटीं।

26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ, अयोध्या आदि धार्मिक केंद्रों पर जाएंगे। इसे देखते हुए परिवहन विभाग तैयारियों में जुटा है। बसों की मरम्मत आदि कराई जा रही है। निगम की मानें तो महाशिवरात्रि पर 50 बसें भेजी जाएंगी। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी तो और भी बसों को लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


माघ पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज गए थे। उसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या जरूर कम हुई है, मगर अब भी प्रयागराज जाने के लिए श्रद्धालु निकल रहे है। बस्ती डिपो से प्रतिदिन बसों से श्रद्धालु प्रयागराज रवाना हो रहे हैं। परिवहन निगम के मुताबिक, शुक्रवार को प्रयागराज के लिए 30 बसें भेजी गई थीं, जबकि शनिवार को 20 बस रवाना की गई।
विज्ञापन


..

बसों के आने से दिल्ली, लखनऊ के बढ़ेंगे फेरे

माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज महाकुंभ गईं बसें लौट रही हैं। प्रतिदिन 10 से 20 बसों के लौटने का क्रम जारी है। बसों के लौटने से दिल्ली और लखनऊ आदि शहरों को जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। बसों के फेरे बढ़ाएं जाएंगे। लोकल यात्रियों को भी सहूलियत होगी। अधिकतर बसों के प्रयागराज महाकुंभ में चले जाने के कारण दिल्ली, लखनऊ समेत लोकल रूटों पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
..
कोट

महाशिवरात्रि पर 50 बसों को प्रयागराज भेजे जाने की योजना है। जरूरत पड़ी तो और भी बसें भेजी जाएंगी। प्रयागराज के लिए रोज बसें जा रही हैं।

- आयुष भटनागर, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें