बनकटी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को बीआरसी परिसर में हुआ। प्रभावंश महिला महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. अनिल कुमार मौर्य व शिक्षक संघ की ओर आयोजित कार्यक्रम में 45 विद्यालयों को 50 पुस्तकें शिक्षकों को तैयारी कराने के लिए दी गईं।
मुख्य अतिथि सिद्धार्थनगर के बीईओ संतोष शुक्ला व विशिष्ट अतिथि बीईओ बनकटी अरुण कुमार यादव रहे। संतोष ने कहा कि 44 संविलियन विद्यालयों के छात्रों ने पिछली बार परीक्षा में हिस्सा लिया था। इसमें 33 छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। इस साल चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय बच्चों को तैयारी के लिए पुस्तक उपलब्ध करा रहा है। जो निश्चित ही उन्हें सफलता प्राप्त करने में मदद करेगी। इस मौके पर मोहम्मद इकबाल, अतुल कृष्णराज, दुर्गेश राव, इंदु त्रिपाठी, राघवेंद्र उपाध्याय, मंजेश राजभर, वंशराज गुप्ता, अभिराम उमराव, अजय पाल, चंद्र शेखर शर्मा, सुदर्शन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।