बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज की स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं मंगलवार से चलनी शुरू हो जाएंगी। महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय ने बताया कि बीएससी, बीए व एम प्रथम वर्ष की कक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। कक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेंगी। बताया कि सभी विद्यार्थी कक्षाओं में अनिवार्य रूप से नियमित उपस्थित हों। 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति होने पर विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। संवाद