दुर्घटना में छात्र घायल, अस्पताल में मौत
कलवारी। रामजानकी मार्ग पर रसोइया गांव के पास हुए शनिवार को दुर्घटना में साइकिल सवार छात्र गंभीर घायल हो गया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई।
कलवारी थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी सतिराम का 15 वर्षीय बेटा अभिषेक ग्रामीण शिशु शिक्षा निकेतन रसोइया में कक्षा सात का छात्र था। स्कूल से दोपहर में भोजन के लिए घर जा रहा था। अभी गांव के पास ही था कि कलवारी की तरफ से जा रही पिकअप की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद दौड़े आस-पास के लोगों ने छात्र के घर तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से अभिषेक को कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ती देखकर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप कब्जे में ले लिया जबकि मौका पाकर चालक भाग निकला। पिता सतिराम ने बताया कि विद्यालय की लापरवाही के कारण उसके बेटे की जान गयी है। विद्यालय से बताया जाता है कि सुबह बच्चों के आने बाद गेट में ताला लगा दिया जाता है। दोपहर भोजनावकाश के समय 12 बजे कर 20 मिनट पर खोला जाता है। अभिषेक कैसे साढ़े ग्यारह बजे ही घर जा रहा था इसका जवाब देने वाला कोई नहीं है।