फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूलों में पहले दिन कम रही छात्रों की उपस्थिति

विज्ञापन
संविलियन प्राथमिक विद्यालय देवमी में शिक्षकों द्वारा बच्चों को चंदन लगा कर स्वागत -स्रोत विद्या - फोटो : 1
विज्ञापन
बनकटी। बृहस्पतिवार को परिषदीय स्कूलों के खुलने के बाद शिक्षकों ने आने वाले बच्चों को चंदन लगाकर स्वागत किया। गर्मी की वजह से पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष उपस्थित न करे बराबर रही।
विज्ञापन

संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में 242 के सापेक्ष 59 छात्र, सिविलियन प्राथमिक विद्यालय बनकटी में 191 के सापेक्ष 42 व प्राथमिक विद्यालय चिंताखोर में 89 पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 17 बच्चों की उपस्थिति रही। यही हाल जिले के अन्य परिषदीय स्कूलों का रहा। स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी कम रही।
प्रधानाध्यापक मो. इकबाल सहित शिक्षकों ने बताया कि बृहस्पतिवार को पहला दिन होने के कारण व गर्मी के कारण बच्चों की उपस्थिति नहीं रही। इसके साथ ही शुक्रवार को मुहर्रम भी है, विद्यालय बंद रहेगा। अब सोमवार को ही बच्चों की सही तरीके से उपस्थिति हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें