फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेडिकल कॉलेज में हड़ताल खत्म, बढ़ी मरीजों की संख्या

Wed, 21 Aug 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
11 सौ मरीजों ने कटवाई इलाज के लिए पर्ची, सभी विभागों में भारी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोलकाता में प्रक्षिशु डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत से आक्रोशित डॉक्टरों का रुख नर्म होने लगा है। मंगलवार को अधिकतर डॉक्टर और इंटर्न काम पर लौटे आए। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर 1100 मरीजों ने पर्चा कटवाया। मेडिसिन, सर्जरी, बालरोग, हड्डी विभाग और ओपीडी मरीजों से भरी रही। अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जांच के लिए मरीजों का तांता लगा रहा। दवा काउंटर पर मरीजों की भीड़ देखने को मिली l
मेडिसिन विभाग की ओपीडी में 220 मरीजों को उपचार हुआ। डॉ. बीएल कनौजिया ने बताया हड़ताल खत्म होने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में अधिकतर मरीज पेट दर्द के आ रहे हैं। बाल रोग विभाग की ओपीडी में 100 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. अलका शुक्ला ने बताया कि ओपीडी में वायरल फीवर, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और झटके के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड्डी रोग विभाग में 175 मरीजों का उपचार हुआ। डॉ. जुबैर ने बताया कि ओपीडी में अधिकतर मरीज कमर दर्द के आए। चेस्ट विभाग में 70 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया ओपीडी में 30 प्रतिशत मरीज टीवी और 25 प्रतिशत सीओपीडी रोग से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें