फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहीं हुई जांच, एक दिन बाद की पड़ गई तारीख

Wed, 21 Aug 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पताल में गर्भवती की बच्चेदानी निकालने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूूज एजेंसी
बस्ती। कटरा पतेलवा स्थित एक निजी अस्पताल में गर्भवती महिला के ऑपरेशन के दौरान बच्चेदानी निकालने के मामले में अभी जांच नहीं हो सकी है। डिप्टी सीएमओ डॉ. रणजीत सिंह मंगलवार को संबंधित अस्पताल में जांच करने जा रहे थे, लेकिन टीम में शामिल महिला डॉक्टर की ड्यूटी लगने के कारण उन्हें लौटना पड़ा। अब 22 अगस्त को जांच की तिथि निर्धारित की गई है।
बड़ेवन-गनेशपुर निवासी मेवालाल ने सीएमओ को 18 अगस्त को लिखित शिकायती पत्र दिया था। इसमें उन्होंने कटरा पतेलवा स्थित एक निजी अस्पताल में पत्नी का लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उनकी पत्नी के पेट मृत बच्चा था, जिसे ऑपरेशन से निकालने की बात कही गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि निजी अस्पताल के चिकित्सक ने लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन कर मृत बच्चे के साथ महिला की बच्चेदानी भी निकाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में अपनी नाकामी छिपाने के लिए उनकी पत्नी को रेफर कर दिया गया। इस मामले में सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. रंणजीत सिंह एवं महिला चिकित्सक डॉ. प्रीति त्रिपाठी को जांच का जिम्मा सौंपा है। मंगलवार को इस प्रकरण की जांच होनी थी। डिप्टी सीएमओ जांच के लिए निकल भी चुके थे। मगर, महिला चिकित्सक की ड्यूटी लगने से वह नहीं आ सकीं। इस वजह से जांच स्थगित करनी पड़ी। सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने बताया कि महिला चिकित्सक के मौजूद न होने के कारण प्रकरण की जांच नहीं कराई जा सकी। अब 22 अगस्त को संबंधित अस्पताल पर टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें