मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया को समाप्त कर नेशनल मेडिकल कमीशन बनाने के सरकार के प्रस्ताव का बुधवार को आईएमए ने विरोध किया। इस दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने ओपीडी बंद कर कामकाज ठप किया। बैठक कर सरकार के फैसले पर काला दिवस मनाया।
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि मौजूदा स्वरूप में जिस प्रकार का प्रस्ताव नेशन मेडिकल कमीशन विधेयक में किया गया है, उससे गरीबों का नुकसान होगा। यही नहीं आम लोगों के इलाज में परेशानी होगी। कहा कि नेशनल मेडिकल कमीशन में नामित अध्यक्ष एवं सदस्यों में चिकित्सीय ज्ञान व तकनीक का अभाव होगा, जिसके कारण चिकित्सा शिक्षा एवं सेवा का स्तर गिर जाएगा, जिसका सीधा प्रभाव आम जन पर पड़ेगा। बैठक में डॉ. नवीन कुमार, डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, डॉ. मुश्ताक अहमद, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. जीपी शर्मा, डॉ. केके तिवारी, डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आरएन चौधरी, डॉ. एमएम सिंह, डॉ. आशीष नरायण त्रिपाठी, डॉ. एआर खान, डॉ. अभिजात कुमार, डॉ. अनिभव चौधरी, डॉ. सलीम अहमद, डॉ. अब्दुल रशीद आदि मौजूद रहे।