बस्ती। विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे वारंटियों की शामत आ गई हैं। एसपी ने सभी थानेदारों को वारंटियों को पकड़ने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसकी नियमित समीक्षा भी की जा रही है। ऐसे में सभी थानों से वारंटी गिरफ्तार किए जा रहे हैं। चौबीस घंटे में जिले भर से 31 वारंटी गिरफ्तार किए गए हैं।
पुरानी बस्ती पुलिस ने तीन नफर वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जयदीप दुबे ने बताया कि पकड़े गए वारंटियों में रामसागर पुत्र हरिराम निवासी अमौली, मो. अयूब उर्फ एजूब निवासी दक्षिण दरवाजा फलमंडी और देवानंद निवासी कडरखास शामिल हैं। गौर थाने की पुलिस ने छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इसमें थाना क्षेत्र के बढ़या गांव के बैजनाथ, अशोक कुमार, भटहा जंगल, घनश्याम बेतौहा, राजू डुहवा, तारकेश, मोल्हू शुक्ला, सरदहा शुक्ल शामिल हैं।
वहीं सोनहा थाना पुलिस ने साबिर अली निवासी किंगरीहा डीह (मनौढ़ी), कन्हैया निवासी डुमरी, इंद्रजीत पांडेय महनुआ, राम चंदर घोषण, इंसान अली निवासी घोषण समेत पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कलवारी पुलिस ने सबसे अधिक 14 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इसमें रामबृक्ष निवासी मंधरपुर, कृपानंद डेल्हवा, बुधिराम, यशपाल सिंह निवासीगण कलवारी, दिलीप बेलवाड़ाड, नौशाद कुसौरा, बदरे आमल गायघाट, सोनू गाना, अरबाज उर्फ नाटे गायघाट, हुसैन गायघाट, पिंटू गौरिया, राहुल सोनकर कलवारी बाजार एवं उमेशचंद्र मदनपुर, कल्लू गायघाट शामिल हैं।
कप्तानगंज पुलिस ने राम भरथ बैरीखाला, गया प्रसाद निषाद कलिगड़ा और महेश उर्फ मुकेश निवासी चिकनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर हमले के बाद सख्त हुआ महकमा
सप्ताह भर पहले गौर थाना क्षेत्र के एक वारंटी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला होने का मामला सामने आया था। उस समय दुष्कर्म के मामले में वारंटी विपिन कुमार पुलिस के चंगुल से भाग निकला था। इसके बाद वह पकड़ में नहीं आया। इसी के बाद महकमा वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर सख्त हो गया है।