फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कंपनीबाग-बड़ेवन फोरलेन पर लगने लगी स्ट्रीट लाइट...जगमग होगी राह

Sun, 26 Oct 2025 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कंपनीबाग-बड़ेवन फोरलेन पर स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए की जा रही खुदाई
विज्ञापन
बस्ती। शहर के कंपनीबाग-बड़ेवन फोरलेन सड़क निर्माण कार्य वैसे तो पूर्ण है, लेकिन अधूरे कार्य को जल्द पूरा करने में कर्मी जुट गए हैं। अब जल्द ही स्ट्रीट लाइटों से फोरलेन सड़क जगमग होगी। दूधिया रोशनी के बीच लोग आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन

जनवरी 2024 में फोरलेन सड़क का निर्माण शुरू करा दिया गया था। अक्तूबर 2024 तक बड़ेवन से कंपनीबाग तक 16.50 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क को बनाकर तैयार कर देना था। निर्धारित अवधि छोड़िए, दो साल बीतने के बाद किसी तरह अभी सड़क बन पाई है।
मगर अब तक इस सड़क पर नाला निर्माण आधा-अधूरा ही है। बड़ेवन से कटरा तक करीब 700 मीटर की दूरी में चौड़ीकरण के बाद सड़क का स्वरूप दिखने तो लगा है, मगर नाला और पोल कार्य समेत अन्य सुरक्षा संकेतक नहीं लगे हैं। अब यहां बीच में बने डिवाइडर को काटकर गड्ढे कर रहे और उसमें स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए खुदाई कार्य चल रहा है। पोल, तार और लाइट अभी लगनी बाकी है।
विज्ञापन

रुक-रुक कर हो रहे कार्य से सांसत : कंपनीबाग-बड़ेवन फोरलेन निर्माण में अधूरे कार्य में ढिलाई अभी भी देखने को मिल रही है। रुक-रुक कर एक-एक कार्य हो रहा है। इससे सांसत है। नाली निर्माण और सड़क पर संकेतक कार्य बाकी है। वहीं, अब डिवाइडर काटकर गड्ढे किए जा रहे हैं, जिसे वैसे ही छोड़ दिया जा रहा है। इससे परेशानी हो रही है।
रखरखाव का जिम्मा नगर पालिका को : कंपनीबाग-बड़ेवन फोरलेन को व्यवस्थित और सुंदर बनाने में नगर पालिका परिषद बस्ती की भी सक्रिय भूमिका है। पालिका प्रशासन ने सड़क किनारे सफाई, नालियों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव की जिम्मेदारी अपने अधीन ली है। नगर पालिका की टीमें नियमित रूप से सफाई और निगरानी अभियान चला रही हैं ताकि सड़क किनारे गंदगी या पानी का जमाव न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें