फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दस्तक अभियान की सफलता की बनाई रणनीति

Sat, 27 Sep 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में प्रधानों और सफाई कर्मचारियों के साथ टास्क फोर्स की बैठक हुई। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि 5 से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छता, जल निकासी और मच्छरों से बचाव के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रधानों से सहयोग की भी अपील की गई। बैठक में आशुतोष पटेल, अर्चित द्विवेदी, रविचंद पांडेय, राम किशुन चौधरी, मदन गोपाल पांडेय, प्रमोद मिश्रा, राम प्रकाश चौधरी, प्रमिला चौधरी और रंजीत चौधरी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें