फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पटेल चौक पर रोककर पीटा, मोबाइल तोड़ने का आरोप

Mon, 14 Jul 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने पटेल चौक के पास मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के हरदिया बुजुर्ग निवासी सूर्यमणि पांडेय ने तहरीर दी है कि पटेल चौक स्थित लखनऊ बिरयानी सेंटर के पास से 11 जुलाई की शाम करीब छह बजे घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षियों ने पुरानी रंजिश में बलराम चौधरी की शह पर उनके ऊपर हमला कर दिया। अपशब्द कहते हुए मारापीटा और मोबाइल तोड़ कर झाड़ियों में फेंक दिया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बगरदवा निवासी बलराम चौधरी, हेंमत चौँधरी, नगर थाने के गोटवा बाजार निवासी दिलीप गुप्ता, पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र निवासी कादिर खान व दस अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


मामूली विवाद में मारपीट, केस
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने मामूली विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। अवघटवां निवासी सुनील नाई ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मामूली विवाद में विपक्षियों ने शनिवार को उनके भाई रवि और उनकी पत्नी ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। बीच-बचाव में आई मेरी पत्नी को भी मारपीट कर धमकाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
-
घर में घुसकर मारपीट, चार पर केस
बस्ती। लालगंज पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। संतकबीरनगर के धनघटा थानाक्षेत्र के सेमर डाड़ी निवासी रामजगत ने तहरीर दी है कि वह लालगंज के भगवतपट्टी स्थित अपनी बहन के घर आया था। आरोप है कि विपक्षियों ने बहन के घर में घुसकर उन्हें, उनके बेटे, उनकी बहन को मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने दीपक, बीरबल समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर केस
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। एसपी के मीडिया सेल के मुताबिक वर्तमान में मुंडेरवा थानाक्षेत्र में रह रही विवाहिता ने तहरीर में बताया है कि उनकी शादी बीस अप्रैल 2025 को कोतवाली क्षेत्र के अजीत चौधरी के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज में तीन लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर उन्हें व उनके मायके वालों को अपशब्द कहते हुए मारापीटा। एक मई की रात में उन्हें मारापीटा। इसके बाद वह अपने मायके चली आईं। पुलिस ने पति अजीत चौधरी, ससुर अशोक कुमार चौधरी, सास प्रमिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
महिला से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसके पति ने तहरीर दी है कि उनकी 29 वर्षीय पत्नी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे गांव के उत्तर तालाब में मनरेगा का कार्य करके घर आने पर आरोपी राजकुमार भी आ गया। आरोप है कि उसने पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप है कि झाड़ी में जबरन संबंध बनाया। किसी तरह से पत्नी घर लौटी तो उसने आपबीती बताई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना सीओ कलवारी स्तर से की जा रही है। संवाद
जमीन के विवाद में मारपीट का केस दर्ज
सोनहा। स्थानीय पुलिस ने जमीन के विवाद में हुई मारपीट के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के नौवागांव के अब्बास का आरोप है कि 8 जून को दोपहर करीब 3:30 बजे जमीन के विवाद को लेकर गांव के अरशद अब्बास, नजर अब्बास, खुर्शीद हसन उर्फ शब्बू व मो. अब्बास ने लाठी डंडे से मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया चार के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज व जानमाल की धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
शांतिभंग की आशंका में 13 के खिलाफ कार्रवाई
सोनहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो गांवों में शांतिभंग की आशंका में सोनहा पुलिस ने 13 आरोपियों का चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कि कोठिला गांव में आमादा फौजदारी होने पर जितेंद्र, ओम प्रकाश, आशीष को गिरफ्तार किया गया। वहीं, जगदीशपुर उर्फ नौगढ़वा में धान की रोपाई के दौरान कब्जेदारी को लेकर श्यामू यादव, शिवपूजन, राम अवतार, आरती वर्मा, बिंदु वर्मा, बुद्धिराम, अभिषेक चौधरी, अरविंद, शीला व इसी गांव में खेत जोताई के पैसे के लेनदेन में कुशलावती विवाद कर रही थीं। सभी पर कार्रवाई की गई है। संवाद
विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत
सल्टौआ। सोनहा थानाक्षेत्र के कनेथू बुजुर्ग गांव में महिला की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोनी (55) पत्नी परशुराम चौहान ने रविवार की सुबह अज्ञात कारण से विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए। महिला की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने ओपेक चिकित्सालय कैली रेफर कर दिया। यहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें