फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोरों ने नकदी व जेवर उड़ाए, चोरों से भिड़ी युवती, चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसे चोरों ने नकदी व जेवर उड़ाए, चोरों से भिड़ी युवती, चोटिल
विज्ञापन

- छावनी थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में रविवार रात दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे अज्ञात चोरों ने कीमती गहनों सहित पचास हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। प्रतिरोध करने पर 35 वर्षीय युवती की आंखों मे मिर्च फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी राम प्रसाद पुत्र स्व. अलगू का परिवार घर में सोया था। देर रात चोर घर में घुसे और बक्सा का ताला तोड़कर सामान समेटने लगे। इस बीच रामप्रसाद की बेटी गुड़िया ने घर में किसी के होने की आहट पाकर शोर मचाना चाहा तो चोरों ने उसे दबोच लिया। मारपीट कर उसकी आंखों में मिर्ची फेंककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। चोर अपने साथ सोने-चांदी के जेवर व पचास हजार नकदी ले गए। सूचना पर तत्काल पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी दुर्विजय सिंह ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें