फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटन की तलाश में कई प्रदेशों में एसटीएफ ने बिछाया जाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटे धन को बदमाशों ने कहां खपाया खंगाल रही एसटीएफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आईसीआईसीआई बैंक लूट कांड के मास्टर माइंड फिरोज पठान के एनकाउंटर के बाद एसटीएफ के निशाने पर सिद्धार्थनगर जिले के बतौरिया निवासी 25 हजार का इनामी सलमान उर्फ बटन है। इसकी तलाश में एसटीएफ ने कई प्रदेशों में जाल बिछाया है। बटन महराजगंज के फरेंदा में 17 अक्तूबर 2019 को एचडीएफसी बैंक में हुई लूटकांड में वांछित है। लूटकांड से जुड़े बदमाशों के धन को भी एसटीएफ खंगालने में जुटी है कि आखिर लूट का धन बदमाशों ने कहां खपाया है।
मालवीय मार्ग स्थित भीड़-भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने छह दिसंबर 2019 को आईसीआईसीआई बैंक से चालीस लाख रुपये से अधिक की लूट कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी। इसके बाद एसटीएफ व जिले की पुलिस संयुक्त रूप से अध्ययन कि तो फरेंदा के एचडीएफसी बैंक व आंबेडकर नगर के टांडा की लूट एक जैसी लगी। एसटीएफ व पुलिस ने यह तय कर लिया कि सभी लूट एक ही गैंग ने की है। इसके बाद टीम ने नेटवर्क खड़ा कर तलाश तेज की तो इस घटना से जुड़े सात लुटेरे धर लिए गए, मगर इस कांड का मास्टर माइंड प्रयागराज के धूमनगंज निवासी फिरोज पठान टीम के हत्थे नहीं चढ़ा। गिरफ्तारी के ठीक दूसरे दिन फिरोज पठान रामजानकी मार्ग से महादेवा पहुंचा और यहां से वह वाराणसी होते हुए भोर में प्रयागराज जाने की फिराक में था। इसी बीच एसटीएफ ने उसे घेर लिया और एनकाउंटर में मार गिराया। अब एसटीएफ का निशाना अब सलमान उर्फ बटन पर है। एसटीएफ उसकी तलाश में उसके तमाम ठिकानों को खंगालते हुए महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशो में उसके नेटवर्क तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ के सीओ डीके शाही ने कहा कि एसटीएफ लगातार दबिश दे रही है। सलमान उर्फ बटन की तलाश में उसके कई ठिकानों को खंगाला जा चुका है। शीघ्र ही वह एसटीएफ के हत्थे चढ़ेगा। एसटीएफ बदमाशों के लूटे गए धन को भी खोज रही है कि आखिर बदमाशों ने इस धन को कहां खपाया। बदमाशों की संपत्तियों को भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें