फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मांगों के समर्थन में स्टेशन मास्टरों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के बैनर तले स्टेशन मास्टरों ने मंगलवार को डिमांड डे मनाया और अपनी मांगों को लेकर डिमांड डे का बैच व काला फीता बांधकर ट्रेन संचालन किया।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टरों ने मांग की है कि उनके मंडल में स्टेशन मास्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिसके कारण उन्हें न तो समय से रेस्ट मिल पाता है और न ही अवकाश प्राप्त होता है, यही नहीं स्टेशन मास्टरों से 12 घंटे के अमानवीय रोस्टर में काम कराना दुर्भाग्य पूर्ण है। संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन ने मांग की कि जिन प्रखंडों में दोहरी या तिहरी लाइन युक्त सेंट्रलाइज्ड पैनल है वहां एक ही स्टेशन मास्टर के परिचालन कार्य कराना संरक्षा को बाधित करता है।
ऐसे प्रखंडों में प्रत्येक स्टेशन पर दो मास्टर्स को नियुक्त किया जाए। स्टेशन मास्टर 45 से 48 डिग्री सेल्सियस में काम करने को विवश है, ऐसे में स्टेशन मास्टर ऑफिस में एसी का प्रावधान किया जाए। निवर्तमान में कई स्टेशन मास्टर ऑफिस में न ही अटैच लैट बाॅथ मुहैया है और न ही रेस्ट रूम की सुविधा है। संगठन ने मांग की कि, हमारी सभी न्यायोचित मांग पर तत्काल उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें