फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राज्य कर टीम ने कबाड़ ले जा रहे कंटेनर को पकड़ा, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉटरगज (बस्ती) । सिद्धार्थनगर के सहायक आयुक्त राज्यकर कुलदीप कटियार के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को बिना कागजात के ले जा रहे कबाड़ से भरे कंटेनर को पकड़ लिया। बाद में सीज करके वॉल्टरगंज पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में स्क्रैप करने वाले चोरी छिपे टैक्स बचाने के चक्कर में कबाड़ को कंटेनर में छिपाकर जिले के बाहर ले जाकर बेचते हैं, थाना क्षेत्र में कबाड़ से लदे कंटेनर बिना बिल तथा बाउचर के ही के बाहर जाने की सूचना राज्य कर विभाग के अधिकारियों को मिली। सूचना पर सचल दल के द्वारा थाना क्षेत्र में कंटेनर को रोककर चालक द्वारा लदे स्क्रैप से संबंधित कागजात दिखाने को कहा गया लेकिन मौके पर कोई कागजात नहीं दिखाए जाने पर कार्रवाई करते हुए राज्य कर विभाग की टीम ने कंटेनर को कब्जे में लेकर सीज करके थाना पर सुपुर्द किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें