बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम परतावल निवासी आरोपी विवेक श्रीवास्तव पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता के पिता ने छावनी पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिये उनकी बेटी से संपर्क साधा। फिर मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगा। शादी का झांसा देकर परिवार के सदस्य के घर पर न रहने पर आरोपी उनके घर पहुंच गया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। अब फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। विवेचक संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो