फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अस्पतालों की सुविधाएं जांचेगी राज्यस्तरीय टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राज्य की सुपरविजन टीम शनिवार को बस्ती पहुंचेगी। यहां जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी की स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जांचेगी। तीन दिवसीय इस भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए शुक्रवार को पूरे दिन अस्पतालों में तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल और जिला अस्पताल में टीम के आगमन से पहले साफ-सफाई से लेकर वार्डों को सुव्यवस्थित किया गया। कर्मी और डॉक्टर अभिलेखों का रख-रखाव और डाटा तैयार करते दिखे। सीएमएस डाॅ. अनिल कुमार भी वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देख रहे थे। बताया कि राज्य स्तर की टीम जिले में 21 से 23 फरवरी तक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को परखेगी। उन्होंने बताया कि स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें और साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दें। ओपीडी मेंं चिकित्सक समय से बैठे यह निर्देश पूर्व में दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें