फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विसर्जन के दौरान मारपीट के बाद भगदड़, तीन घायल

Tue, 05 Nov 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। कस्बे के मुड़ियार चौराहे के पास सोमवार की रात लक्ष्म प्रतिमा विसर्जन के जुलूस के दौरान भगदड़ मच गई। डीजे पर गाना बजाने को लेकर मुड़ियार चौराहे पर पहले जमकर मारपीट हुई। पुलिस के पहुंचते ही भगदड़ मच गई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

भानपुर रोड पर स्थापित लक्ष्मी प्रतिमा बस्ती-बांसी मार्ग पर रेरुआ नाले के करमाहिया पुल पर विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थी। मुड़ियार चौराहे के पास कुछ लोग डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद करने लगे। इसके बाद जमकर मारपीट शुरू हो गई।
सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को खदेड़ा। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने प्रतिमा को करमाहिया स्थित रैरुवा नाले पर ले जाकर विसर्जन करवाया। मारपीट के दौरान गुलाब यादव, निक्कू जायसवाल, भैया लाल पांडेय को चोटें आई हैं। वहीं घटना को लेकर भानपुर चौराहे के पागल कमेटी के लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें