बस्ती। कोतवाली पुलिस ने जाति छिपाकर शादी करने और बाद में दहेज के लिए उत्पीड़न करने के एक मामले में आजमगढ़ जिले के रहने वाले पांच ससुरालियों पर केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि आजमगढ़ के चिरियाक थाना क्षेत्र निवासी मनोज कुमार के साथ 27 नवंबर 2022 को उसकी शादी हुई थी। मनोज ने अपनी जाति छिपाकर शादी कर ली।
आरोप है कि शादी के बाद मनोज के परिवार के लोग दहेज में कार की मांग करने लगे। विरोध करने पर 27 अप्रैल को पति व अन्य ससुरालियों ने उसके पिता को मारापीटा। कोतवाल राणा डीपी सिंह ने बताया कि आजमगढ़ के चिरियाक थाना क्षेत्र निवासी पति मनोज कुमार समेत पांच लोगों पर केस दर्ज लिया गया है। संवाद㯈