छह सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर धरने पर बैठे जिले भर के लेखपालों ने बुधवार को सरकार और मंत्रियों के हठधर्मिता को लेकर नारेबाजी की। धरने के बाद लेखपालों ने राजकीय इंटर कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर सरकार को चेताया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार आम जन की समस्याओं की परेशानियां का भी ख्याल नहीं कर रही है। जरूरतमंद आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए परेशान है, मगर सकार को इसकी जरा भी चिंता नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसुमेर और संचालन तहसील सदर के मंत्री धमेंद्र कुमार ने की।
धरने और रैली में रमेशचंद्र, विद्याधर द्विवेदी, अंजनी नंदन शरण, अशोक तिवारी, अजय कुमार वर्मा,, विजय पाल, श्याम लाल, गंगाप्रसाद श्रीवास्तव, नंद कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार शुक्ल, इंदजीत यादव, राजेश्वरी उपाध्याय, सुरेंद्र उपायध्या, गंगा प्रसाद श्रीवास्तव, जुगुल किशोर वर्मा, मनोज शुक्ल, विजय कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र बहादुर उपाध्याय, अयोध्या प्रसाद, दीनानाथ शुक्ल, मेहीलाल, जियालाल, शिवमूरत, महेंद्र सिंह, शिवनरायन, राम कल्प यादव, बाबूलाल, सुधाकर मिश्र, संजय, सोमन, हरिशंकर, विनोद गुप्त, पंकज श्रीवास्तव, दिनेश कुमार पांडेय, राम जियावन पांडेय, यूनुस खान व ओमप्रकाश भट्ट, प्रशांत बाबू, रविराज, शिवराम यादव, उदयराज वर्मा, कनिक राम चौधरी सहित अन्य शामिल रहे।