फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी, सफाई व्यवस्था पर सभासद नाराज

Thu, 15 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
नगरपालिका बोर्ड के बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की बैठक बुधवार को चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभासदों ने नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। साथ ही रोशन के पर्याप्त इंतजाम न होने की शिकायत की। सभासदों ने शहर में सोलर लाइट के साथ ही वार्ड में दस-दस सोडियम लाइट लगाने की मांग की।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर में सोलर लाइट लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धन मिलते ही इसे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वार्डों में सोडियम लाइट लगवाए जाएंगे। सभासद सदानंद शर्मा ने महरीखांवा में बसी नई आबादी वाले क्षेत्र का नाम लक्ष्मणपुरी कालोनी रखने का सुझाव दिया। इस पर सदन ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी। सभासद अरशद मसूद ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है।

इस पर ईओ ने सफाई निरीक्षक को व्यवस्था सही कराने का निर्देश दिया। सदन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो कर्मचारी तय लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली नहीं करेंगे, उनका वेतन रोक दिया जाए। बैठक होर्डिंग कर के संबंध में निर्णय लिया गया कि इसका नए सिरे बाइलाज तैयार किया जाए। सभासद मो. जावेद ने सुझाव दिया कि जिन सफाई नायकों के साथ उनके रिश्तेदार काम करते हैं उन्हें दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर दिया जाए। बैठक में सर्वसम्मति से बोर्ड के एजेंडे को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें