बनकटी। आदर्श नगर पंचायत बनकटी में मंगलवार को वार्ड नंबर पांच वशिष्ठ नगर बसौढी में 3.59 करोड़ की लागत से बनने वाले स्टेडियम की मंगलवार को वैदिक मंत्रों के बीच विधि विधान से आधारशिला रखी गई।
पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम के बन जाने से स्थानीय खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा और वे प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा ले सकेंगे।
जानकारी के अनुसार, आकांक्षी नगर योजना से करीब 4700 वर्ग मीटर में यह निर्माण होगा। चेयरमैन प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल ने कहा कि बनकटी में विकास के अनेक आयाम विकसित किए गए हैं। स्टेडियम शीघ्र बनकर तैयार होगा जिसमें खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान करायी जाएंगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी ने कहा कि इससे युवाओं को स्वस्थ वातावरण व खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है।
स्टेडियम में आउटडोर, ओपेन डोर, क्रिकेट, कबड्डी, पौधे, वॉलीबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, बैठने के लिए बेंच, बड़ा हाॅल बनाने आदि कार्य प्रस्तावित है।
इस दाैरान भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वनी उपाध्याय, जगदीश शुक्ला, राधेश्याम पांडेय, प्रमोद पांडेय, पिंटू तिवारी, बाबू राम चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल, प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद पांडेय, वर्तमान मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय, रमेश अग्रहरि, बाबूराम चौधरी, योगेंद्र मोहन, कौशल चौधरी, दाऊद खान,रविंद्र सिंह, कृष्णचंद्र सिंह, प्रवेश दूबे, आशीष श्रीवास्तव मौजूद रहे।