फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ठंड बढ़ने में फटने लगी त्वचा, खुजली और लाल दाने से बढ़ी तकलीफ

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज की जांच करते डॉ. रामजी सोनी संवाद
विज्ञापन
बस्ती। बढ़ती ठंड और शुष्क हवा से त्वचा संबंधी दिक्कतें इन दिनों तेजी से बढ़ रही हैं। तापमान गिरते ही हाथ-पैर में रूखापन, चेहरे पर सफेद परत, फटी त्वचा, खुजली और लाल दाने उभरने की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल मंगलवार को 897 मरीज ओपीडी में पहुंंचे। मेडिसिन के अलावा त्वचा रोग विभाग की ओपीडी कक्ष में सर्वाधिक भीड़ दिखी। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राम अनुग्रह ने बताया कि ठंड में त्वचा संबंधी रोगियों की संख्या में इजाफा है। ऐसे मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ रही है। बताया कि 12 से अधिक मरीज की जांच हुई। इनमें महिलाओं व बच्चों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर सलाह दी गई। बताया कि त्वचा में नमी की कमी से रुखेपन के साथ तमाम समस्याएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें