फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत निकाली गई रैली

Tue, 19 Apr 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रुधौली में स्कूल चलो रैली को संबोधित करते बीएसए संतोष कुमार सिंह। - फोटो : डा. एसके
विज्ञापन

विज्ञापन
रुधौली। बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करने के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली को एसडीएम रुधौली चंद्रशेखर मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह, तहसीलदार विनोद सिंह आदि ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली बीआरसी से प्रारंभ होकर बखिरा तिराहे से सुरवार तिराहा, हनुमानगंज तिराहे, विसुनपुरवा चौराहा होते हुए बीआरसी वापस पहुंची। रैली के द्वारा सभी 6 से 14 वर्ष के बच्चों को स्कूलों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में काफी जन समुदाय का सहयोग मिला। रैली में गिरजेश सिंह, अनिल कुमार पांडेय, सुरेंद्र कुमार चौधरी, दयाशंकर गौड़, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिहं, समीउल्लाह, असअद जमाल, अनीस,नीरज सिंह, अटल बिहारी, सुनील कुमार, संतोष पांडेय, शिवरतन, शशिकांत, अंगद सिंह आदि मौजूद रहे। इधर बस्ती में प्राथमिक विद्यालय अगई भगाड़ के छात्रों ने रैली निकाली। इस अवसर पर ग्राम प्रधान योगेंद्र, सहायक  अध्यापिका कुसुम, उर्मिला, ज्ञानमती इसलवती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें