बस्ती। रुधौली क्षेत्र के मुनियांव गांव में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को हवन यज्ञ के साथ समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने व्यास पीठ का पूजन किया। भागवत भगवान की आरती के बाद हवन हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुति डाली। सुख समृद्धि की कामना की गई। भंडारे का आयोजन हुआ।
अयोध्या से आए कथावाचक युवराज मदन मोहनाचार्य मोहित की संगीत मंडली ने भजन प्रस्तुत माहौल भक्तिमय बना दिया। श्रीकृष्ण और श्रीराधा मइया के जयकारों के बीच महिलाओं ने मंगलगान किया। कथा वाचक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के जाने-अनजाने हुए पाप मिट जाते हैं। कथा में साक्षात प्रभु के दर्शन होते हैं। हवन यज्ञ से वातावरण का शुद्धीकरण भी होता है। सौभाग्यशाली को ही श्रीमद्भागवत कथा सुनना का अवसर मिलता है। सांसारिक मोह-माया दूर होने के साथ ही जीवन धन्य हो जाता है। इस मौके पर सूर्य नाथ पांडेय, शेषमणि पांडेय, अशोक सिंह, डाॅ. राकेश पांडेय, चक्रपाणि पांडेय आदि मौजूद रहे।