फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज का दबदबा

विज्ञापन
श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजे
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज का दबदबा रहा। लगभग सभी वर्गों की प्रतियोगिता में यहां विद्यार्थी विजयी रहे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग एकल में यहीं के सुमित ने राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के दीपक को हराकर खिताब अपने नाम किया। सीनियर एकल वर्ग में भी यहीं के अभिषेक ने जीआईसी के सूरज को हराया। जूनियर डबल वर्ग प्रतियोगिता में इसी विद्यालय के साजिद और अशफाक की जोड़ी ने जीआईसी के शिवम व सर्वेश की जोड़ी को हराया।
सीनियर डबल वर्ग में यहीं के अभिषेक और आंशिक की जोड़ी जीआईसी के सैफ व रिषभ को हराकर विजेता बनी। बालिका एकल वर्ग में यहीं की अनुपम कुमारी विजेता रहीं। जबकि, गन्ना विकास इंटर काॅलेज मुंडेरवा की अमृता उपविजेता बनीं। बालिका डबल वर्ग में मुंडेरवा की खुशी व प्रतिभा की जोड़ी ने श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज की खुशी और आंशी को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

इससे पहले प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया गया। निर्णायक मंडल में खेल शिक्षक माता प्रसाद त्रिपाठी व प्रभाकर रंजन ओझा रहे। इस मौके पर सुनीता पांडेय, देवेंद्र तिवारी, अजय कुमार, अमित यादव, संतोष पांडेय, अशोक कुमार पांडेय, कुंवर विकास सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें