फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटी सरयू तो माझा में तेज हुई कटान

विज्ञापन
ठोकर पर काम करते मजदूर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। जलस्तर घटते ही माझा इलाके में कटान तेज हो गई है। बाढ़ के पानी से नम पड़ी जमीन का कटान तेज हो गया है। 
विज्ञापन

 रविवार को सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान 92.730 से 12 सेंटीमीटर ऊपर 92.850 मीटर पर रहा जबकि शनिवार को जलस्तर 92.880 मीटर पर रहा। इस बीच जलस्तर घटने का सिलसिला जारी है। दिलासपुरा, टकटवा गांव के बीच रविवार को तेजी से कटान हुई। नदी कटान कर तटबंध की तरफ बढ़ रही है। माझा देवारागंग बरार में सुबह से ही रुक रुक कर कटान होती रही। जिसमें कृषि योग्य जमीन धारा में जा रही है। जिले के अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया चादंपुर पर रविवार को दबाव कम रहा। लेकिन तटबंध पर बने ठोकरों व स्परों पर दबाव बरकरार है। खलवा गांव के पास नवनिर्मित ठोकर के नोज का कुछ हिस्सा पानी के दबाव के चलते बह गया। बगल में खाली जमीन का नदी कटान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें