फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती में खुलेगा स्पोर्ट्स कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश सरकार के आम बजट में खिलाड़ियों को खास तोहफा मिला है। सभी मंडल मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना होगी। बस्ती भी इससे लाभान्वित होगा। इसकी कवायद पहले से ही चल रही है। सरकार ने इस प्रस्ताव को अपने बजट में शामिल कर यहां स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। इसके लिए 50 एकड़ भूमि की तलाश भी हो रही है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना से इस अंचल के खिलाड़ियों को निखरने का बड़ा अवसर मिलेगा। उन्हें एक ही परिसर में खेल ग्राउंड, नियमित प्रशिक्षण के साथ पढ़ाई की पूरी सुविधा मिलेगी। अन्य महानगरों की तरह बस्ती भी खेल जगत में नई प्रतिभाओं को तराश कर भेजेगा।
अभी तक यहां क्षेत्रीय स्तर का अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम ही है। इस साल यहां 27 बच्चों के लिए छात्रावास की भी स्थापना हुई है। अब इस स्टेडियम से अलग स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना होगी तो खिलाड़ियों की चहलकदमी यहां बढ़ जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें