फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद-गोरखपुर के बीच होगा कबड्डी क्वार्टर फाइनल

विज्ञापन
बस्ती में राज्य स्तरीय महिला कब्बडी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
मुरादाबाद-गोरखपुर के बीच होगा कबड्डी क्वार्टर फाइनल
विज्ञापन

बस्ती। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर स्टेडियम में राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता चल रही है। शुक्रवार को हुए लीग मैच में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। 24 लीग मैच के बाद आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। आरएसओ संजय शर्मा ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मेरठ ने आगरा को 08-14 से, गोरखपुर ने बरेली को 16-22 से, मुरादाबाद ने कानपुर को 06-23 से, सहानपुर ने देवीपाटन को 7-22 से, आगरा ने चित्रकूट को 2-22 से, गोरखपुर ने बस्ती को 01-14 से, वाराणसी ने आजमगढ़ को 02-13 से, अयोध्या ने सहारनपुर को 04-15 से, बरेली ने लखनऊ को 13-14 से, वाराणसी ने मुरादाबाद को 06-28 से, विंध्याचल ने अयोध्या को 09-19 से, गोरखपुर ने लखनऊ को 12-17 से, प्रयागराज ने आगरा को 03-07 से, चित्रकूट ने मेरठ 04-15 से शिकस्त दी। निर्णायक मंडल में सुरेश कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव, पीके पांडेय, मनोज कुमार सिंह, विरेंद्र पाल, बिहारी पाल, राम प्रसाद यादव, सोनी आदि शामिल रहे। शनिवार को वाराणसी-बरेली, अयोध्या-प्रयागराज, विंध्याचल-मेरठ, मुरादाबाद-गोरखपुर के बीच क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें