फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चटपटे खानपान से बिगड़ गया हाजमा वायरल बुखार व डायरिया के मरीज बढ़े

Sun, 26 Oct 2025 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़े मरीज
विज्ञापन
बस्ती। पर्व के दौरान अनियमित चटपटे खानपान ने लोगों को हाजमा बिगाड़ दिया है। मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण के मामले पहले से बढ़े हुए हैं। इन दिनों उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी फुल चल रही है। दिवाली के बाद जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज व अन्य अस्पतालों में पेट में संक्रमण के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली के बाद मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वायरल बुखार के साथ ही से चटपटे और स्वादिष्ट खानपान से इन दिनों उल्टी-दस्त के मामले बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना दो से ढाई सौ तक मरीज पहुंच रहे है।
इनमें 30 से 40 प्रतिशत तक सर्दी जुकाम और बुखार के तो 10 प्रतिशत उल्टी-दस्त के मरीज मिल रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव से मरीजों की तादाद बढ़ रही है। इस मौसम में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस समय सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज आ रहे हैं। इनमें हर आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। हाल ही में दिवाली का त्योहार बीता है। अधिकतर लोगों ने खानपान पर ध्यान नहीं दिया। मिठाई या बाहर की चीज ज्यादा मात्रा में खा ली। इसके चलते बीमार पड़ रहे हैं। ज्यादातर लोगों में फूड पॉइजनिंग की शिकायत भी मिल रही है। लोग उल्टी-दस्त से जूझ रहे हैं। कुछ मरीजों को भर्ती भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें